फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसे चोर को दबोच कर पुलिस को सौंपा, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में घुसे चोर को दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी नगर में एक मकान में चोरी कर रहे चोर को लोगों ने दबोच कर धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
नई मंडी कोतवाली के गांधी नगर निवासी संजीव बीते दो दिनों पूर्व परिवार सहित शादी समारोह में गया हुआ था। मकान पर ताला लगा था, जिसका फायदा उठा कर शुक्रवार रात तीन चोर ताले तोड़ कर मकान में घुस गए। चोरों ने मकान को खंगाल लिया। इसी दौरान संजीव परिजनों के साथ शादी समारोह से घर लौट आया। घर का ताला टूटा देखकर उसके पड़ोसियों को आवाज दी। शोर सुन कर उसके मकान से तीनों चोर निकल कर भागे। लोगों ने पीछा करके एक चोर को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। लोगों ने पकड़े गए आरोपी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपी अलमासपुर निवासी अनिल बताया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि घर से 25 हजार की नगदी सहित और जेवरात आदि सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी के कब्जे से नगदी भी बरामद की है। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें