फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से फोन पर रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ से फोन पर रंगदारी मांगी
विज्ञापन

खतौली। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सराफ राजकुमार पुत्र सेवाराम वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को उसके मोबाइल पर बिजेंद्र नाम के व्यक्ति ने फोन किया। उस व्यक्ति ने फोन पर उससे लाखों की नगदी और जेवरात देने की मांग की। सराफ ने पहले तो इसको किसी की मजाक करना समझकर अनसुना कर दिया। कुछ देर बाद लगातार तीन-चार बार फोन आने पर उस व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने पैसे और जेवरात नहीं दिए, तो वह उसे जान से मार देगा। धमकी से सराफ व उसका परिवार पूरी तरह से भयभीत हैं। सराफ अपने साथ व्यापारियों को लेकर थाने में पहुंचा। व्यापारियों ने पुलिस से रंगदारी मांगने वाले को शीघ्र पकडने तथा सर्राफ की सुरक्षा करने की गुहार लगाई। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें