फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ समेत दो तस्कर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मेन बस अड्डे से दो बदमाशों से करीब 40 हजार रुपये कीमत के आठ किलो नशीला पदार्थ डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत चालान कर जेल भेजा है। मीरापुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेन बस अड्डे पर दो संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। दोनों के पास एक-एक थैला था। तलाशी लेने पर दोनों के थैलों में नशीला पदार्थ पोस्त डोडा भरा मिला। पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की। बताया कि दोनों काफी समय से आपराधिक धंधों में लिप्त हैं। पकड़े गए बदमाश मुकीत पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला इत्तेफाक नगर लिसाड़ी गेट मेरठ और सतीश पुत्र फतेह सिंह मोहल्ला इंदिरानगर थाना ब्रह्मपुरी मेरठ के हैं। इंस्पेक्टर ने बरामद डोडे की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें