पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़ और मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम हरिनगर निवासी नरेंद्र कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया कि गांव के ही पांच लोगों ने घर में घुस कर महिलाओं से छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की । पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सोनी, भरत व लक्ष्मण पुत्रगण शंभू, सोमपाल उसके पुत्र तेजू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, पुरकाजी में वन विभाग की टीम ने शनिवार रात नेशनल हाईवे पर ग्राम फलौदा के निकट छापा मारकर दो लोगों को कटर मशीन द्वारा अवैध रूप से वृक्षों की जड़ काटते हुए मिलने पर उनके कटर जब्त कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु क्षेत्रीय वन रक्षक नेत्रपाल द्वारा थाने पर तहरीर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी तस्सबर निवासी मोहल्ला झोझगान पुरकाजी व सद्दाम निवासी ग्राम भोजाहेड़ी थाना पुरकाजी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।