बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिंडकाली में महिला के साथ मारपीट करने वालेेे आरोपी सुधीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरी घटना में पुलिस ने उमरपुर गांव से चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण तैय्यब, शमशाद, मीर हसन व शाहरुख चारों ग्रामीण गांव में गुट बनाकर आपस में मारपीट करने पर उतारू थे। गांव में शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।