फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

भोपा। ककरौली पुलिस ने तेवड़ा निवासी इब्राहिम के हत्यारोपी पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भोपा थाना पर पत्रकारों से वार्ता कर सीओ भोपा रिजवान अहमद और थाना ककरौली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 10 जून को तेवड़ा निवासी इब्राहिम की रात में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस प्रकरण में चार लोगों मुरसलीम, खुर्शीद, मोवीन, सुक्का के नाम संज्ञान में आए थे। पुलिस द्वारा सुक्का को छोड़ बाकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले के वांछित आरोपी पांच हजार के इनामी सुक्का को तेवड़ा पुलिया से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर जेल भेज दिया गया है। एसआई शौकीन खाँ, बालकिशन, राहुल कुमार टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें