कारों के शीशे तोड़कर बैट्री और टेप चोरी
खतौली। मोहल्ला कांशीराम में दस्तावेज लेखक अकलंक जैन, डॉ. रुचिन, सचिन की कार सड़क पर खड़ी रहती हैं। बुधवार की रात को भी इनकी कारें वहीं पर खड़ी हुई थी। चारों कारें लॉक थीं। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने कारों के शीशे तोड़े और अंदर से बैट्री और टेप चोरी कर ले गए। सचिन की कार का शीशा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। आहट होने पर मोहल्ले में जाग हो गई। कारों में चोरी की घटना की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कार मालिकों ने पुलिस को तहरीर दी है।