दो पक्षों में मारपीट, पथराव
चरथावल(मुजफ्फरनगर)। सैद नंगला गांव में क्रिकेट मैच खेलने पर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट और पथराव में आधा दर्जन युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। गांव सैद नंगला में शाम करीब साढ़े सात बजे मस्जिद में नमाज के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने छतों पर चढ़कर ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। जिसमें एक पक्ष के रियासत, रवी, अनस और साकिब को चोटें आई। दूसरे पक्ष के भी युवकों को चोट बताई जा रही है। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष कार्रवाई को लेकर थाने में डटे थे।