रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने बागपत के थाना दोघट से वांछित चल रहे आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना रतनपुरी प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह चौहान ने बताया मुखबिर की सूचना और कल्याणपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार ने भनवाड़ा मोड़ पर छापा मारकर एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास के एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम भूरा उर्फ शाहरुख पुत्र हबीब निवासी नंगला बताया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पकड़ा गया भूरा उर्फ शाहरुख निवासी थान दोघट, जिला बागपत से वांछित चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।