फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडभर में फायरिंग के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडभर में फायरिंग के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

भौराकलां। गांव मुंडभर में चार दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने हमले के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। वारदात के तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर में बृहस्पतिवार को मामूली विवाद में आरोपियों ने सरताज कश्यप के घर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें अंकित, सोनू व राहगीर रितेश गोलियां लगने से घायल हो गए थे, जिनमें रितेश को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने सरताज कश्यप की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों अनुज, सनी व टिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अंकुर और धीर सिंह फरार हो गए थे। एसआई इंतजार अहमद ने बताया कि मामले की जांच में हमले में पिता-पुत्र अनुज व अनंगपाल का भी नाम सामने आया था, जिन्हें शनिवार शाम मुंडभर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा-कारतूस भी बरामद किया गया है, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में पड़ा मिला किसान का शव
मीरापुर। कस्बे के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी किसान अमजद (45) पुत्र यामीन शनिवार रात खेतों पर पानी चलाने गया था। रविवार सुबह तक भी घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, जिस पर उसका शव खेत पर ही पड़ा मिला, जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन शव लेकर घर लौटे, जिसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव मोर्चरी भेजने की बात कही, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। बाद में गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें