शराब सहित युवक गिरफ्तार
बुढ़ाना। पुलिस ने अटेरना गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चार पेटी अवैध शराब की बरामद की। पुलिस ने बताया कि अलीपुर अटेरना गांव से शराब के साथ पकड़े गए युवक का नाम रामकिरण है। वह तितावी थाने के गांव अलीपुर खेड़ी का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।