फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम चालक को बाइक सवारों ने पीटा, शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जानसठ-खतौली मार्ग पर साइड लगने पर बाइक सवार युवकों ने डीसीएम के चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे जानसठ-खतौली मार्ग पर गांव अंतवाड़ा के पास डीसीएम गाड़ी ने बाइक में साइड मार दी। साइड लगने से बाइक सवार दो युवकों ने डीसीएम के चालक को खिड़की से बाहर खींच लिया और मारपीट कर दी। युवकों ने पत्थर मारकर डीसीएम के शीशे भी तोड़ डाले। इसके बाद बाइक सवार युवक चालक को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित चालक की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें