फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन मंडी में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी में बुधवार दोपहर के समय खाली सड़कों पर क्रिकेट खेलने को लेकर युवकों की व्यापारियों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर क्रिकेट खेल रहे युवकों ने बुलेट बाइक से फायरिंग की आवाजें निकालकर सनसनी फैला दी। पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। इस पर देर शाम पुलिस ने नवीन मंडी के गेट बंद कर तलाशी अभियान चलाते हुए दस से अधिक बुलेट बाइकें पकड़ते हुए उनका चालान किया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नवीन गुड़ मंडी में दोपहर के समय कुछ बाहरी युवक खाली पड़ी सड़कों पर क्रिकेट खेलते हैं। रोजाना क्रिकेट खेलने के दौरान कई बार युवकों की बाल व्यापारियों के खुले सामान में गिरती है तो कई बार व्यापारियों को लगकर चोट भी पहुंचाती है। बुधवार को भी इसे लेकर व्यापारियों ने क्रिकेट खेलने से युवकों को इंकार किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने अपने बुलेट बाइक से लगातार फायर की आवाजें निकालीं, जिससे सनसनी फैल गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। इसके बाद देर शाम नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नवीन मंडी स्थल के साथ ही जानसठ रोड, नई मंडी व अन्य क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए फायरिंग बुलेट की धरपकड़ की। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि अभियान में दस से अधिक बुलेट बाइकें पकड़ी गईं हैं, जिनसे असामाजिक तत्व लगातार फायरिंग की आवाजें निकालते हुए शहर में घूम रहे थे। सभी बाइकों का चालान करते हुए युवकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त चेकिंग अभियान लगातार एक हफ्ते तक जारी रहेगा, जिसमें विशेषकर फायरिंग बुलेट की धरपकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें