युवती पर हमला कर नकदी-जेवर लूटे
भोपा। भोकरहेड़ी में घर में मौजूद युवती पर हमला कर पड़ोसी युवक घर में शादी के लिए रखे लाखों के जेवरात और नकदी लूट ले गया। थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी ने तहरीर देकर बताया कि अगले माह उसकी शादी है, जिसकी तैयारी में लाखों के आभूषण खरीद कर रखे गए थे। शुक्रवार को घर पर उसकी बहन अकेली थी। आरोप है कि शाम के समय पड़ोसी युवक उसके घर में घुस गया और युवती पर हमला कर घर में रखे जेवरात और 45 हजार की नकदी लूट ले गया। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में मामला केवल मारपीट का बताते हुए जांच कर रही है।
युवती के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
छपार। थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी शादाब खामपुर निवासी दूसरे समुदाय की युवती को लेकर तीन दिन पूर्व फरार हो गया था। युवती के पिता ने मामले में आरोपी शादाब के विरुद्ध अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को युवती के अपहरण में शादाब का सहयोग करने के आरोपी खामपुर निवासी जीशान व गांव रेत्ता नगला निवासी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उधर, अपहृत युवती का फिलहाल सुराग नहीं मिला है।