फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत कर्मचारी की जेब से

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं कर्मचारी की जेब से 80 हजार उड़ाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के अति व्यस्त प्रकाश चौक पर बैंक से रुपये निकालकर ले जा रहे जिला पंचायत के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जेब से साइकिल सवार ने 80 हजार की नकदी साफ कर दी। जिला पंचायत के टैक्स ऑफिसर ओमप्रकाश तोमर ने सोमवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राकेश कुमार को अपनेज कोर्ट रोड स्थित यूनियन बैंक के खाते से 80 हजार रुपये का भुगतान लाने के लिए चेक देकर भेजा था। बैंक से 80 हजार रुपये निकालकर राकेश पैदल ही जिला पंचायत कार्यालय जा रहा था। जैसे ही वह प्रकाश चौक पहुंचकर सर्विस क्लब के बराबर में मुड़ा, पीछे से आए एक साइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी। साइकिल की अचानक टक्कर लगने से राकेश सड़क पर गिर गया। जिसे उठाने के दौरान साइकिल सवार ने उसकी जेब से 80 हजार की नकदी साफ कर दी। जेब से नकदी गायब देख राकेश ने शोर भी मचाया। इसके बाद पीड़ित ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर टेक्स अधिकारी को घटना की सूचना दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें