फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक बदमाश पकडकां जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। पुलिस ने लूटपाट करने वाले नामजद बदमाश केे गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि धौलरा बुढ़ीना मार्ग पर करीब दो दिन पूर्व शाम के समय गांव जाते हुए बुढ़ीना कला गांव के गोपाल पुत्र महावीर के साथ बदमाशों द्वारा लूटपाट का प्रयास किया गया था। घायल गोपाल के पुत्र आशीष ने विकास पुत्र मुकेश धौलरी, शुभम पुत्र मांगेराम व गौरव पुत्र बाबू गांव अटाली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद शुभम गांव अटाली को धौलरा बस स्टेंड से पकड़ लिया। जिसने लूटपाट की घटना में खुद को शामिल होना कबूल किया है। लालूखेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल अत्री ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शुभम घटना कबूल की है। इसके दो साथी अभी फरार है। पकड़े गए बदमाश शुभम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें