हमला करने के आरोपी पति को जेल भेजा
खतौली। पुलिस ने पत्नी पर हमला करने वाले नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव कैलावड़ा में मायके में सपना पुत्री किरणपाल को रविवार की सुबह 4 बजे घर में घुसकर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर सहारनपुर के गांव रादौर निवासी संदीप पुत्र नेत्रपाल ने फावड़े से गर्दन पर प्रहार कर दिया था। इतना ही नहीं विरोध करने पर संदीप ने पत्नी सपना की हाथ की दो उंगली काट दी थी। परिजनों ने घायल सपना को मेरठ के हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। सपना के भाई दीपक ने पति समेत सास ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपी पति संदीप को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।