फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौकशी में वांछित महिला के घर की कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना/परासौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी नाजर और उसकी बेटी सानिया के घर गांव में गोकशी पकड़ी गई थी। दोनों आरोपी घर से फरार हो गए थे। 26 जून 2017 को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्री के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया था। नाजर ने न्यायालय में पेश होकर अपने जमानत करवा ली थी। सानिया घटना के बाद से फरार चल रही है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 14 मार्च 2018 को उसके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए न्यायालय में उपस्थित होने की मुनादी कराई थी। आदेश के बाद भी सानिया न्यायालय में उपस्थित नहीं हुई। पुलिस भी उसे नही पकड़ सकी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रविवार को सानिया के घर का सारा सामान कुर्क कर लिया। सभी सामान को कोतवाली में रखा गया है। इंस्पेक्टर जयभगवान यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सानिया के घर का सामान कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें