स्कूल से कंप्यूटर व कैमरे चोरी
जानसठ। गांव अहमदगढ़ निवासी आनंद का जानसठ व खतौली मार्ग पर डीवी पब्लिक स्कूल है। सोमवार की रात को चोरों ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर कंप्यूटर चोरी कर लिया। चोर स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उतार कर ले गए। मंगलवार को सुबह स्कूल खुलने पर चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।