बारात में आए व्यक्ति की जेबतराशी
खतौली। मुजफ्फरनगर निवासी रियासत नगर में आई बारात में आया हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर को बैंक्वेट हाल में आयोजित समारोह में खाना खाते समय रियासत के पीछे चार जेबकतरे आकर खड़ेे हो गए। उसने समझा कि ये चारों भी बारात में आए हुए हैं। इसी बीच इन जेबकतरों ने रियासत की जेब काटकर पर्स निकाल लिया। एक जेबकतरे ने पर्स अपने साथियों को पकड़ा दिया। पीड़ित ने दो जेबकतरों को पकड़ लिया। रियासत के शोर मचाने पर अन्य बारातियों ने भी जेबकतरों की पिटाई करते हुए उनसे पूछताछ की। दोनों जेबकतरों ने बताया कि वे मेरठ के रहने वाले हैं। बारातियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बारातियों ने दोनों जेब कतरों को हवाले कर दिए। पीड़ित ने बताया कि उसके पर्स में चार हजार रुपये की नगदी समेत दो एटीएम कार्ड भी मौजूद थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।