फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाईयों पर उस्तरे से प्राणघातक हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा में शुक्रवार देर शाम एक नशेड़ी युवक शाहिद ने मोहल्ले के ही दो भाइयों तस्लीम और भूरा पर उस्तरे से प्राणघातक हमला कर दोनों को गंभीर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी हमलावर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि तस्लीम देर शाम अपने मकान के बाहर खड़ा था। आरोपी युवक शाहिद वहां नशे की हालत में पहुंचा और उससे गाली गलौच करने लगा। तस्लीम ने उसे धमका कर भगा दिया। आरोपी युवक कुछ देर बाद उस्तरा लेकर आया और तस्लीम पर हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुन कर भाई भूरा उसे बचाने आया तो हमलावर ने उस पर भी उस्तरे से घातक हमला कर उसे भी घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच कर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें