फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर पुलिस ने गौकशी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। पुलिस ने सिकंदरपुर के जंगल में गोकशी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर सिकंदरपुर के जंगल में दबिश दी। मौके पर एक गाय का वध कर आरोपियों ने करीब दो क्विंटल मांस तीन कट्टों में भरकर एक मिनी ट्रक में लाद लिया था। पुलिस ने घेरा बंदी कर मांस से लदे ट्रक को कब्जे में लिया। मौके से उपकरण, मोबाइल आदि समान भी बरामद किया। पशु चिकित्सक मांस का परीक्षण कराकर मांस और खाल आदि अवशेषों को जंगल में दबवा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मौके से शवाब पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला मुश्तर्क थाना मीरापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि शहजाद पुत्र मुन्ना निवासी कैथोड़ा, अहसान पुत्र रहीसु निवासी सिकंदरपुर तथा मुरसलीम उर्फ अब्दुल्ला निवासी गांव खुजेड़ा थाना ककरौली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जिन्हें पुलिस तलाश रही है।

महिला ने आत्मदाह की कोशिश की
मीरापुर। कस्बे के सराय गेट निवासी एक गर्भवती महिला ने मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।
मौहम्मद साजिद का कहना है कि उनके मकान के पास कुछ युवक कबूतरबाजी कर रहे थे। साजिद की पत्नी ने मोमिना ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने पति-पत्नी दोनों के साथ मारपीट की। महिला ने गुस्से में आकर अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन आसपास की अन्य महिलाओं की सक्रियता से वह अपने कपड़ों में आग नहीं लगा सकी। मिट्टी तेल से भीगी महिला को लेकर उसका पति थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसके पति से तहरीर लेकर ऐंबुलेंस की मदद से पीड़िता को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेजा। पीड़िता आठ माह की गर्भवती है। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके पेट पर भी लात मारी है। पुलिस को पीड़िता के पति ने आधा दर्जन लोगों को खिलाफ तहरीर दी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के तार गिरे, भगदड़ मची
मीरापुर। थाने के निकट विद्युत आपूर्ति लाइन के तेज आवाज के साथ जलकर गिरे तारो की चपेट में आने से करीब एक दर्जन लोग बाल बाल बचे। जानकारी मिलने पर विभागीय कर्मचारियों ने मशक्कत कर विद्युत आपूर्ति बहाल की। प्रात: करीब 10 बजे प्रतिदिन की भांति कस्बे की विद्युत आपूर्ति चल रही थी। इसी दौरान थाने के पास मैन लाइन के तारो में आग लग गयी तेज आवाज के साथ जलकर गिरे तारो की चपेट में आने से वहा खड़े लोग बाल बाल बचे। विद्युत विभाग ने सूचना मिलने पर बिजली बंद करायी। कर्मचारियों ने मेहनत कर दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें