फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना/जानसठ। ककरोली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद के कोल्हू में पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हो गई। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की ली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। फायरिंग की कोई सूचना नही है। गांव निवासी खालिद पुत्र मुंतियाज की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर में तीन ग्रामीणों कुदरत अली, गुलबहार व जफर पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई है। उधर, जानसठ कस्बे के एक इंटर कालेज के छात्रों के दो गुटों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक छात्र घायल हो गया। गांव ढ़ासरी निवासी सहेंसर पाल का पुत्र विवेक कस्बे के एक इंटर कालेज में पढ़ता है। शुक्रवार की सुबह स्कूल जाते समय गांव के ही कुछ छात्रों से किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। जिसको लेकर छात्रों में मारपीट हो गई। मारपीट में छात्र विवेक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसएसपी ने थाने का निरीक्षण किया
तितावी। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने शुक्रवार को थाने का निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाने के सभी अभिलेखों की जांच, कार्यालय, आवास, बैरक एवं मैस का भी निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने क्षेत्र के ग्राम प्रधान व सभ्रांत नागरिकों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे निर्दोष को जेल नहीं जाने देंगे। एस-7 व एस-10 पुलिस मित्रों की सहायता से छोटे छोटे विवादों को गांव में ही निपटाने अपील की।
विज्ञापन

छात्रा ने नेट परीक्षा पास की
मोरना। गांव छछरौली निवासी ठाकुर अमनपाल सिंह चौहान की 22 वर्षीय पुत्री लीना चौहान ने सीएसआईआर नेट यूजीसी जेआरएफ परीक्षा में ऑल इंडिया 74वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर जहां लीना चौहान गदगद है। वहीं परिजन भी गौरवान्वित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें