ट्रेन में शराब पीते तीन यात्री पकड़े
खतौली। रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात करीब 11 बजे दिल्ली से सहारनपुर जा रही एनडीएस पैसेंजर ट्रेन में तीन यात्री शराब पीते हुए आ रहे थे। इस दौरान ट्रेन में बैठे किसी यात्री ने एसएसपी मुजफ्फरनगर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। एसएसपी ने तुरंत इस पर एक्शन लिया और आरपीएफ को पकड़ने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर आरपीएफ रात में ही रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ ने बताया कि यात्रियों ने अपने नाम मुजफ्फरनगर के गांधी कालोनी निवासी नीरज गांधी, रमेश और संजीव कुमार बताए। आरपीएफ ने तीनों का चालान कर दिया।