चरथावल। रोनी हरजीपुर निवासी सतीश का आरोप है कि मेरठ जनपद के सकौती निवासी दो युवक उनके घर पर आ धमके। उन्होंने बहन के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट से बचने के लिए तीन लाख की मांग कर डाली। बुधवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मामले में एसओ ने बताया कि एक महिला ने शिकायतकर्ता के खिलाफ हरियाणा के पानीपत में रेप की तहरीर दे रखी है। जिसकी जांच चल रही है।