बुढ़ाना। अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उमरपुर गांव में आस मौहम्मद ने अपनी पत्नी साहिबा के साथ मारपीट की थी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के आरोपी पति आस मौहम्मद को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।