फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेकर लौट रहे युवक से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकित कर युवक से लूटपाट
विज्ञापन

चरथावल। बाइक से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने आतंकित कर नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया।
मंगलवार शाम ग्राम टांडा निवासी आशीष थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ दवाई लेने गया था। देर रात दवाई लेकर घर लौटते समय रास्ते में खड़े दो बदमाशों ने आशीष को रोक लिया। युवक को आतंकित कर एक हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बिरालसी चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

कॉलेज के छात्र भिड़े, मारपीट
चरथावल। कस्बे में स्कूली छात्रों में मामूली बात पर मारपीट हो गई। बुधवार कालेज की छुट्टी के बाद बस स्टैंड पर छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ एकत्र थी। इसी बीच कुछ छात्र कॉलेज में अध्यापक की बात पर भिड़ गए। दो पक्ष के छात्रों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो हमलावर छात्र मौके से फरार हो गए। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पीड़ित छात्रों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया। कस्बा प्रभारी विनोद तेवतिया ने बताया कि छात्रों में कॉलेज में अध्यापक की बात को लेकर मामूली छींटाकशी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें