फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर काटकर मछली पालन करना भारी पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पावटी खुर्द गांव में ग्रामीण राजवीर द्वारा अवैध तरीके से नहर काटकर मछली पालन के लिए तालाब भरने की शिकायत दहचंद के सींचपाल धीर सिंह को मिली थी। आरोप था कि अवैध तरीके से रास्ते में नहर कटने के कारण दर्जनों किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच सका। अफसरों के आदेशों के बाद मामले की जांच विभाग के सींचपाल ने की। जांच में मौके पर नहर कटी मिली। इसके बाद उन्होंने रविवार को थाने में आरोपी के खिलाफ के नहर को क्षति पहुंचाकर पानी चोरी करने का मुकदमा पंजीकृत करा दिया। विदित है कि गांव में पहली बार खसरा नंबर 149 में स्थित शिव मंदिर के निकट तालाब को मत्स्य पालन विभाग ने मछली पालन के लिए ठेका छोड़ा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें