महिला ने परिचालक की धुनाई की
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर-मुजफ्फरनगर रोड पर चलने वाली बसों में चालक व परिचालकों द्वारा महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार की शाम प्राइवेट बस परिचालक ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। इस पर महिला ने परिचालक की चप्पलों से पिटाई कर डाली।