फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों के साथ दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
युवतियों के साथ दुराचार की कोशिश
विज्ञापन

खतौली। बाइक सवार युवकों ने खानाबदोश दो युवतियों को ईख के खेत में खींचकर दुराचार करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो खानाबदोश युवतियां कूड़ा बीनने के लिए जा रही थी। बाइक सवार दो युवकों ने इन युवतियों को ईख के खेत में खींचकर दुराचार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर इन युवकों ने युवतियों को जान से मारने की धमकी भी दी। युवतियों ने शोर मचा दिया। युवतियों के शोर मचाने पर आरोपी युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने बदहवास युवतियों को ले जाकर परिजनों को सौंपा। इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि उनको इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है। तहरीर दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें