फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप में दोआरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मोरना। ककरौली पुलिस ने तीन दिन बाद गैंगरेप मामले में कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना ककरौली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने अपनी बहन के साथ गैंगरेप के मामले में सोमवार को थाने पर तहरीर देकर बताया था कि बीते रविवार की देर रात गांव के ही दो युवक अपने एक अन्य साथी के साथ उसकी बहन को बहला फुसला कर ले गए। आरोप है कि ग्राम ककरौली स्थित रजवाहे के पुल के पास खेत में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप कर उसकी बहन को अचेत अवस्था में छोड़ गए। बहन की तलाश में लगे परिजनों ने युवती को बेहोश हालत में खेत में पड़ा पाया। युवती के होश आने पर उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामले की तहरीर युवती के भाई ने थाना ककरौली पुलिस को देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई न होते देख सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान को घटना की जानकारी दी। इस पर सीओ ने पीड़ित पक्ष को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में बुधवार को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें