बुढ़ाना। हरियाणा के पानीपत की पुलिस सोमवार को सुबह बुढ़ाना कोतवाली पहुंची। जांच अधिकारी प्रमेंद्र ने बुढ़ाना कोतवाली में आमद दर्ज कराई। जांच अधिकारी ने बताया कि बुढ़ाना की नई बस्ती का रहने वाला वसीम पुत्र शकील कोतवाली क्षेत्र से किसी मामले में वांछित है। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया है। वांछित को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर दबिश दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि वांछित वसीम घर पर नहीं मिला।