फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड पर तेज रफ्तार एक गाड़ी ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी धर्मसिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा रोहित उर्फ कल्लू कुछ ग्रामीणों के साथ शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा से शहर आ रहा था। आरोप है कि भोपा रोड पर एक पेट्रोल पंप के निकट सामने से आती गाड़ी ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित उर्फ कल्लू के साथ ही ई-रिक्शा में सवार गांव तिगरी के ही ब्रह्मपाल उर्फ बाली, मांगेराम और विशाल भी घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें