फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दो सगे भाइयों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी निजामुद्दीन ने पुलिस ऑफिस में शिकायतीपत्र देकर बताया कि 13 दिसंबर की तड़के मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसके बेटों शाहबुद्दीन और रियाजूद्दीन पर हमला कर दिया था। जिन्हें पीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। आरोप है कि स्थानीय नेताओं के दबाव में थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अमित विहार कूकड़ा निवासी अमित सोमवार सुबह घर के पास गली में खड़े होकर राहगीरों से गाली-गलौच व झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें