शादी का झांसा देकर कई साल तक किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोस के युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्ष तक दुष्कर्म करने पर का आरोप लगाया है। युवती को जब पता चला कि छह दिन बाद युवक शादी करने जा रहा है तो युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, जिस पर युवक ने युवती के साथ मारपीट की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बुधवार को थाने पहुंच कर पड़ोस के ही युवक पर आरोप लगाया कि युवक ने पहले तो उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर पिछले कई वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती का यह भी आरोप है कि एक दिसंबर को जब उसे पता चला कि शादाब उसे धोखा दे दूसरी शादी रचाने की तैयारी कर रहा है तो, उसने इसका विरोध करते हुए पूर्व में किए गये वादे के अनुरूप शादी करने का दबाव बनाया। इस बात से नाराज युवक ने उसके साथ मारपीट कीथाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह यादव ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उधर, इस मामले को लेकर पूरे दिन कुछ लोग प्रयासरत रहे कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न हो, मगर युवती कार्रवाई की जिद पर अड़ी रही। कुछ लोगों द्वारा युवती को मोटी रकम सहित तरह-तरह का प्रलोभन भी दिया गया, लेकिन वह शादी करने पर अड़ी रही। पीड़िता यह कहती रही की जिसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है, वह उसे माफ नहीं करेगी और उसे सजा दिलाकर ही रहेगी।