चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कार में हरियाणा से लाई जा रही हरियाणा मार्का की 25 पेटियों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कार, तमंचा और अवैध शराब बरामद की है।
थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि हरियाणा से अवैध शराब को लाकर क्षेत्र में बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने रविवार रात को हिंडन और बिरालसी चौकी क्षेत्र में नोकबंदी कर दी। चेकिंग के दौरान बिरालसी चौकी प्रभारी प्रदीप नादर ने पुलिस बल के साथ कसौली मोड़ पर कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी पुलिस पर फायर करता फरार होने लगा। करीब पुलिस ने करीब 500 मीटर दूर तक कार का पीछा किया। तक कार को भगाया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार समेत आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र पुत्र जिले सिंह निवासी भाज्जु खुर्द जिला जींद हरियाणा का बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, हरियाणा मार्का की 25 पेटी शराब, कार बरामद की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी हरियाणा की शराब को यूपी के इलाके में बेचता था।