फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने खंगाला नींव कंस्ट्रक्शन का ऑफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने खंगाला नींव कंस्ट्रक्शन का ऑफिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एटूजेड चौराहे के पास स्थित कंस्ट्रक्शन कंसल्टेंट ऑफिस के ताले तोड़कर बदमाशों ने लैपटॉप, नकदी, चांदी की मूर्तियां और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जिनकी फुटेज पुलिस ने कब्जे में लेते हुए उन्हें चिह्नित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एटूजेड चौराहे के पास स्थित मार्केट की ऊपरी मंजिल पर नींव कंस्ट्रक्शन नाम से कंस्ट्रक्शन कंसल्टेंट ऑफिस है। भरतिया कॉलोनी निवासी वर्द्धमान जैन और योगेंद्रपुरी निवासी मजहर खान ऑफिस को साझेदारी में चलाते हैं। सोमवार देर रात करीब 11.45 बजे बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर से कीमती सामान चोरी कर लिया। बदमाश चोरी किए गए सामान को साथ लाई गई कार में रखकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ऑफिस खोलने के लिए पहुंचने पर संचालकों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ऑफिस संचालकों के अनुसार, बदमाश गल्ले में रखे 45 हजार रुपये नकद, तीन लैपटॉप, एक कंप्यूटर, यूपीएस, दो चांदी की मूर्तियां और इन्वर्टर-बैटरे सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मारुति 800 में आए थे चार बदमाश
मुजफ्फरनगर। बदमाशों का निशाना बने नींव कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में और बाहर की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनमें बदमाशों की न केवल करतूत बल्कि उनकी हर हरकत भी कैद हो गई है। ऑफिस संचालक मजहर खान ने बताया कि सीसीटीवी में चार बदमाश कैद हुए हैं, जो मारुति 800 कार में वहां पहुंचे थे। पहले बदमाश कुछ मिनट पहले ऑफिस के सामने से जानसठ रोड की तरफ को निकलकर गए और फिर लौटकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की उक्त फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें