फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में बैग से नगदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। रोडवेज बस में सफर कर रही महिला के बैग से हजारों रुपयों की नगदी समेत जेवर चोरी कर लिए गए। सहारनपुर निवासी शर्मिला देवी पत्नी सहदेव शर्मा भैंसाली रोडवेज डिपो की बस से अपनी लड़की की ससुराल मेरठ जा रही थी। रास्ते में उसकी सीट पर ही बैठे दो युवकों ने ब्लेड से काटकर बैग से तीन हजार रुपये की नगदी समेत सोने की चेन, अंगूठी, पाजेब निकाल लिए। इसके बाद मंसूरपुर बस रुकने पर दोनों युवक नीचे उतर गए। महिला ने खतौली में आकर देखा तो बैग से नगदी व जेवर गायब थे। वह जानसठ तिराहे पर उतरकर दूसरी बस में बैठक जेबकतरों को तलाश करने के लिए मंसूरपुर पहुंची। मगर, जेबकतरों का कहीं पता नहीं चल सका। पीड़िता की ओर से पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें