फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। फलावदा रोड भूड़ निवासी बिट्टू पुत्र सुमेर सिंह दो दिन पूर्व मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी में गया हुआ था। रविवार की सुबह घर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर पहुंचने पर पता चला कि सेफ के अंदर से 80 हजार रुपये की नगदी के अलावा सोने व चांदी के जेवर गायब थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने एक युवक पर चोरी करने का शक जताया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में चोरी की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस इस घटना को पैसों का लेनदेन का मानकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें