पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी युवती ने रविवार को शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नौशाद नामक युवक ने पहले खुद को निशांत बताकर उससे दोस्ती की। इसके बाद आरोपी ने एक दिन छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर अपने दोस्त से उसके फोटो खिंचवा लिए। इसी दौरान छात्रा को आरोपी की असलियत पता चली तो उसने उससे दूरी बना ली। इस पर आरोपी ने छात्रा को कार में खींच गए फोटो के बल पर ब्लैकमेल करने का प्रयास करते हुए उस पर संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नौशाद, निवासी ब्रह्मपुरी को रविवार रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि छात्रा के फोटो खींचने वाला उसका साथी सलमान फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी नौशाद उर्फ निशांत को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है, जबकि सलमान की तलाश की जा रही है।