शांतिभंग में तीन गिरफ्तार
बुढ़ाना। शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने राजपुरगढ़ी से तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि राजपुर गढ़ी गांव में तीन भाई चमन, प्रेमबीर और प्रदीप गांव के ही राजकुमार के साथ झगड़ा कर रहे थे। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर राजकुमार मौके से भाग गया। पुलिस ने चमन, प्रेमबीर व प्रदीप को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
एसडीएम ने शिकायतें सुनीं
बुढ़ाना। तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस में कुल 36 शिकायतें आई। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की आई। अपर जिलाधिकारी सियाराम मौर्या ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, तहसीलदार रतन वर्मा, एसपी देहात अजय सहदेव आदि अधिकारी मौजूद रहे।