फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के रुपये मांगने पर ठेकेदार हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के रामपुरी का जितेंद्र कुमार पुत्र प्रेमचंद चिनाई का मिस्त्री और ठेकेदार है। उसने सलेमपुर के एक ग्रामीण के मकान बनाने का ठेका लिया है। वह कई दिनों से मकान मालिक से मजदूरी के रुपये मांग रहा था। मकान मालिक गत दिवस उसे रुपये देने के बहाने रामपुर तिराहे के पास ले गया। आरोप है कि आरोपी और उसके साथियों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। हमलावर उसे अचेत अवस्था में छोड़ कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ हमले का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला गाजावाली निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पड़ोसी सचिन उर्फ गुड्डू ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें