फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटे गए तीन टायर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दरोगा सुनील नागर ने बताया कि 30 सितंबर 2017 को लक्सर, हरिद्वार से एक टायरों से भरा ट्रक आंध्र प्रदेश के लिए चला था। खतौली बाईपास पर ड्राइवर को बंधक बनाकर बदमाशों ने उसे लूट लिया था। लूट का मुकदमा कंपनी के मैनेजर राजेश ने मंसूरपुर थाने में दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने लूटे गए 161 टायरों को राजस्थान से बरामद कर लिया था। पुलिस ने आठ बदमाशों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। टायर लूट में वांछित चल रहे सुनील पुत्र महावीर निवासी राजेंद्र कालोनी रोहतक को रविवार रात जड़ौदा के पास से लूटे गए तीन टायरों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान करके जेल भेज दिया है। उधर, मंसूरपुर पुलिस ने नावला कोठी के पास से एक युवक को एक तमंचे, पांच पेटी व 249 देशी शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम राजीव शर्मा है, जो नावला का ही रहने वाला है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें