बुढ़ाना । कोतवाली क्षेत्र के गांव दभेड़ी से पुलिस ने गुफरान उर्फ काला नामक एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गुफरान किसी मामले में वांछित चल रहा है। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गुफरान को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। दूसरी घटना में पुलिस ने गांव कुरथल से चंदर व चंद्रसेन नामक दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनो आपस में लड़ाई झगड़ा कर शांति भंग कर रहे थे। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।