जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस शुक्रवार रात हथियार सप्लाई करने वाले एक तस्कर को उठा कर साथ ले गई। वहीं, जानसठ पुलिस किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी करने से इंकार कर रही है। शुक्रवार देर रात पुलिस की दो गाड़ियों ने कस्बे के मोहल्ला जनत्ताबाद में एक मकान पर छापा मारा। पुलिस मकान से हथियारों की तस्करी करने वाले तस्कर को अपने साथ उठाकर ले गई है। तस्कर के पिता ताहिर को कई माह पूर्व दिल्ली में विदेशी पिस्टल सप्लाई करने के जुर्म में जेल भेज चुकी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि कस्बे से किसी भी युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।