मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। रविवार की देर रात चोरों ने गांव अटेरना में मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चुरा लिए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना निवासी गौरव पुत्र सुरेंद्र सिंह सुबह पांच बजे मकान का ताला लगाकर पत्नी के साथ अपने घेर में गया था। गौरव पशुओं को चारा आदि डालकर लौटा, तो मकान का ताला टूटा हुआ था। संदूक में रखे 13 हजार रुपये व 8/9 तोले सोने के जेवरात चोरी हो चुके थे। पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। चोरों ने रात्रि में इसी गांव निवासी ओमकार की साइकिल तथा अशोक का मोबाइल चोरी कर लिया।