बुढ़ाना। कार की टक्कर से मरे युवक को दूसरे जनपद में फेंकने के आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला कांधला रोड का रहने वाला रिजवान शनिवार को कार कि चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर अवस्था में कार के चालक ने उसे अपने कार में डाल लिया था। अज्ञात आशंका के डर से कार का चालक उसे चिकित्सालय नही ले गया। अचेत अवस्था में कार के चालक ने रिजवान को बागपत जनपद के गांव भड़ल के जंगल में फेंक दिया था। बागपत जनपद की दोघट पुलिस ने रिजवान को बड़ौत चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया था। इस घटना में पुलिस ने कार के चालक सरफराज निवासी भभीसा को बायवाला पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सरफराज का चालान कर दिया।