जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल निवासी शुक्रवार को पप्पू पुत्र हसनैन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव निवासी सब्बू पुत्र आलम और उसके पुत्र सलमान से कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार से रंजिश रखने लगा। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसकी पत्नी और बहन के साथ मारपीट उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।