जानसठ (ब्यूरो)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित पुलिस चौकी से 50 कदम की दूरी पर चोरों ने गांव कवाल निवासी शहनवाज पुत्र जब्बार की दुकान का ताला तोड़कर मोबिल ऑयल का एक ड्रम चोरी कर लिया। इसके उसके पड़ोसी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करने वाले सतीश पुत्र रघुवीर की दुकान का ताला तोड़ते समय जाग होने पर चोर फरार हो गए। दुकानदार शाहनवाज ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।