फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना(शामली)। कस्बे के मोहल्ला पीर शाह विलायत में दो दिन पहले गोली लगने से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान चिकित्सालय में मौत हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पीर शाह विलायत निवासी यूसुफ की पत्नी बेगम (75) मंगलवार को देर रात के समय अपने घर में पैर में गोली लगने से घायल हो गई थी। गंभीर हालत में महिला को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। पुलिस ने बताया कि बेगराजपुर अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के बेटे फानू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पड़ोसी आबाद, दिलशाद व इरशाद मंगलवार को उनके घर आए थे। आरोप है कि तीनों ग्रामीणों ने घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। लूट का विरोध करने पर उसकी मां के पैर में गोली मार दी थी। पुलिस ने घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें